रांची: रामनवमी और उपराष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से हुई मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों की निगरानी

रांची: रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाले भव्य जुलूस और उपराष्ट्रपति के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट...

रांची: रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाले भव्य जुलूस और उपराष्ट्रपति के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज जिला प्रशासन और पुलिस बल ने राजधानी के मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का ड्रोन के जरिए निरीक्षण किया.

ड्रोन से जुलूस मार्ग की सघन निगरानी

सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए मेन रोड और हरमू बायपास रोड पर विशेष ध्यान दिया गया. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए की मौजूदगी में ड्रोन उड़ाकर पूरे जुलूस मार्ग की मैपिंग की गई.

ड्रोन के माध्यम से भवनों की छतों, संकरी गलियों और संभावित छिपने वाले स्थानों की जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और पुलिस की सख्त नजर

उपराष्ट्रपति के प्रोटोकॉल और रामनवमी जुलूस के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और यातायात दबाव का भी आकलन किया गया.

शहर के उन क्षेत्रों को ‘संवेदनशील’ चिह्नित किया गया है, जहां पहले भी भीड़ या सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां सामने आ चुकी हैं. इन इलाकों में सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही, हाई-रेजोल्यूशन कैमरों से लैस ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *