अनसोल्ड से टीम तक, नवदीप सैनी की IPL में वापसी, KKR में एंट्री

News Desk: कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 से पहले बड़ा झटका लगा था, जब तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट की वजह...

News Desk: कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 से पहले बड़ा झटका लगा था, जब तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए. अब टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. KKR ने नवदीप सैनी को हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया है. हर्षित पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चोटिल हो गए थे और उसी वजह से वह वर्ल्ड कप भी नहीं खेल सके थे.

इससे पहले भी कोलकाता को एक और बड़ा नुकसान हुआ था, जब आकाशदीप भी पूरे सीजन से बाहर हो गए. उनकी जगह टीम में सौरभ दुबे को मौका दिया गया है. खास बात यह है कि नवदीप सैनी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे, लेकिन अब उन्हें दोबारा इस लीग में खेलने का मौका मिल गया है.

अगर सैनी के रिकॉर्ड की बात करें, तो उन्होंने आईपीएल में अब तक 32 मैच खेले हैं और 23 विकेट अपने नाम किए हैं. वह पहले राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं. इस बार वह KKR के लिए डेब्यू कर सकते हैं. टीम में शामिल होने के लिए उन्हें 75 लाख रुपये की रकम दी जाएगी. सैनी अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और 152.85 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंद डाल चुके हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन शुरू होने से पहले ही चुनौतियों भरा नजर आ रहा है. हर्षित राणा और आकाशदीप के बाहर होने से टीम का बॉलिंग अटैक कमजोर हुआ है. वहीं मथीशा पाथिराना को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है, क्योंकि उन्हें अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से आईपीएल खेलने की अनुमति नहीं मिली है.

अगर पाथिराना भी बाहर रहते हैं, तो केकेआर की तेज गेंदबाजी और ज्यादा कमजोर हो सकती है. ऐसे में टीम को नए खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी. इसके बाद 2 अप्रैल को टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला होना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *