चाईबासा: झारबेड़ा के समीप सड़क हादसे में पूर्व पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत

Chaibasa: मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छोटानागरा थाना क्षेत्र के झारबेड़ा गांव के समीप बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक पूर्व पुलिसकर्मी...

Chaibasa: Former policeman dies tragically in a road accident near Jharbeda

Chaibasa: मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छोटानागरा थाना क्षेत्र के झारबेड़ा गांव के समीप बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक पूर्व पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान ओडिशा के बंडामुंडा निवासी 63 वर्षीय सोनाराम सोरेन के रूप में हुई है. वे ओडिशा पुलिस में कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनाराम सोरेन ओडिशा के मयूरभंज स्थित अपने पैतृक गांव से स्कूटी पर सवार होकर बंडामुंडा के लिए निकले थे. बुधवार दोपहर करीब एक बजे जब वे झारबेड़ा गांव के समीप पहुंचे, तभी वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसा इतना भीषण था कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: रांची: झारखंड को रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात, चांडिल-मुरी दोहरीकरण और चांडिल-अनारा-बर्नपुर चौथी लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

वाहन से टक्कर की आशंका

घटना किस वाहन से हुई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. हालांकि घटनास्थल की परिस्थितियों और स्कूटी की क्षतिग्रस्त स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात भारी वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना छोटानागरा थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी को लेकर मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने तथा अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों को दी गई चेतावनी 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *