Click Here
Click Here
Click Here

पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, मुख्य आरोपी समेत कई अपराधी गिरफ्तार

रांची: जिले में पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए मुख्य...


रांची: जिले में पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपी समेत कई अपराधी को गिरफ्तार किया है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात तक अलग अलग इलाके में छापेमारी कर मुख्य आरोपी समेत अन्य को पकड़ा है, उसके निशानदेही पर पुलिस टीम घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है. गौरतलब हैं कि मंगलवार की देर रात अपराधियों ने बीआईटी, ओरमांझी और टाटीसिलवे इलाके में लूटपाट और चाकूबाजी किया था. इस दौरान तीन पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. वहीं लूटपाट का विरोध करने पर एक दुकानदार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप और टाटीसिलवे स्थित एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाया. रात के 12 बजे के करीब अपराधियों ने बीआईटी के नेवरी में स्थित ड्रीम प्वाइंट पेट्रोल पंप से लूटकांड के दौरान दो लाख से अधिक कैश ले गए. जबकि पास के पेट्रोल पंप से दो हजार रुपये और एक मोबाइल हथियार के बल पर ले उड़े थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *