जामताड़ा: नाला CHC में रक्तदान शिविर आयोजित, JSLPS की दीदियों ने किया रक्तदान

Jamtara: मानवता सेवा के उद्देश्य से आज 1 जुलाई 2026 को CHC नाला परिसर में JSLPS एवं ‘पलाश’ ब्रांड के संयुक्त तत्वावधान...

Blood donation camp
रक्तदान करतीं JSLPS दीदी

Jamtara: मानवता सेवा के उद्देश्य से आज 1 जुलाई 2026 को CHC नाला परिसर में JSLPS एवं ‘पलाश’ ब्रांड के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर में JSLPS के अधिकारियों, सामुदायिक कैडरों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया.

अधिकारी एवं कैडर सहित 15 से अधिक दीदियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. शिविर में रक्तदान की प्रक्रिया चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से जारी है. ग्रामीण विकास विभाग (JSLPS) ने सभी नागरिकों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस महादान में सहभागी बनने की अपील की.

यह भी पढ़ें: झारखंड में सरकारी कर्मियों की वेतन विसंगति और MACP विवाद सुलझाने को बनी हाईलेवल कमेटी, सेवानिवृत्त अधिकारियों को मिली कमान

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *