दुमका में मेले से लौट रही आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म, परिचित पर आरोप

दुमका: जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. किशोरी की चाची के...

crime
crime

दुमका: जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. किशोरी की चाची के परिचित ने ही सोमवार को घर पहुंचाने की बात कहकर घटना को अंजाम दिया है.मंगलवार को पीड़िता ने जरमुंडी थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि सोमवार को किशोरी चाची के साथ दोपहर में करीब 12 बजे जरमुंडी हाट गई थी।बाजार में चाची ने किसी को फोन कर पास बुलाया. जब वह व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आया तो पीड़िता और चाची उस युवक के साथ मोटरसाइकिल से बैठकर बासुकीनाथ मेला देखने चली गई.मेला में तीन-चार घंटे बिताने के बाद शाम चार बजे के करीब दोनों उसी युवक की बाइक से घर आने लगे.

क्या है पूरा मामला 

तीनों सोगरा मोड़ के पास पहुंचे तो चाची नाश्ता दुकान में कुछ सामान लेने उतरी. सामान लेकर वापस आई तो पीड़िता से कहा कि बाइक चालक उसका परिचित है. उसके साथ मोटरसाइकिल से आगे आगे चलो, हम पीछे से टोटो से आ रहे हैं. चाची ने बाइक सवार का परिचय विजय मुर्मू, अरंडीहा थाना सोनारायठाडी, जिला देवघर के रूप में दिया.जब किशोरी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जाने के लिए बैठी तो विजय ने मोटरसाइकिल बाराटांड़ की तरफ मोड़ते हुए उसे उसी रास्ते से घर पहुंचाने की बात कही. वह किशोरी को पहाड़ की तराई में ले गया. वहां पहले से दो अंजान लड़के खड़े थे. विजय ने किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया एवं किशोरी को करीब दो से तीन घंटे तक उसी जगह पर रखा.

Read Also: आज से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू: राज्यपाल देंगे अभिभाषण, 24 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस दौरान विजय मुर्मू ने कई बार दुष्कर्म किया. रात्रि करीब 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल से एक अन्य साथी के साथ किशोरी को भूरुंडिया चौक पर उतार दिया. धमकी दी कि दुष्कर्म वाली बात अगर किसी को बताई तो जान से मार कर फेंक देगा.किशोरी देर रात घर पहुंची और सारी घटना की जानकारी माता-पिता को दी. मंगलवार को किशोरी ने घर वालों के साथ जरमुंडी थाना जाकर मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
Read Also: झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह: 4 दिनों में 10 जगहों पर मारपीट और बंधक बनाने की कोशिश, पुलिस अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *