Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: ‘हम आपको सुनते हैं’ कार्यक्रम में 33 मामलों की सुनवाई

Bokaro: मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित ‘हम आपको सुनते हैं’ कार्यक्रम (लोक संवाद) में अपर समाहर्ता (एसी) सुनील चन्द्र ने...

Bokaro: 33 cases heard in 'We listen to you' programme

Bokaro: मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित ‘हम आपको सुनते हैं’ कार्यक्रम (लोक संवाद) में अपर समाहर्ता (एसी) सुनील चन्द्र ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना. भूमि, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई. कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 33 आवेदनों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, विद्युत, बीएसएल, डीपीएलआर, आपूर्ति, कल्याण एवं विभिन्न अंचल कार्यालयों से संबंधित मामलों पर विस्तार से विचार किया गया.

यह भी पढ़ें: बोकारो: कंजकिरो सब-स्टेशन पर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी, बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग

समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश

अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए जिससे आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़े. उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. मौके पर प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत हेमलता बून आदि उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *