आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है: बाबूलाल मरांडी

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धर्मांतरण के बाद आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट के संरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले...

babulal marandi news
babulal marandi news

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धर्मांतरण के बाद आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट के संरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा. यानी धर्म परिवर्तन के बाद वह व्यक्ति आरक्षण या अन्य संवैधानिक लाभों का दावा नहीं कर सकता.

संवैधानिक भावना के खिलाफ बताया

मरांडी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो वह उस सामाजिक संरचना से बाहर हो जाता है, जिसके आधार पर उसे आरक्षण का अधिकार मिला था. ऐसे में उस व्यक्ति द्वारा आरक्षित वर्ग के लाभों का दावा करना संविधान की भावना के विपरीत है.

Also Read: रांची: रेलवे घूसकांड में CBI की कार्रवाई के बाद सीनियर DCM शुचि सिंह का तबादला

धर्मांतरण और दुरुपयोग पर चिंता

उन्होंने यह भी कहा कि हाल के वर्षों में कुछ संगठित नेटवर्क लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते हैं, जिसके पीछे सामाजिक या आर्थिक लाभ की सोच जुड़ी रहती है. इस तरह के प्रयास न केवल समाज में भ्रम पैदा करते हैं, बल्कि आरक्षण जैसी संवेदनशील व्यवस्था का दुरुपयोग भी करते हैं. ऐसे मामलों पर रोक लगाना आवश्यक है.

सामाजिक न्याय को मिलेगा बल

मरांडी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय संविधान की गरिमा, सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना को मजबूत करता है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि आरक्षण का लाभ वास्तव में उन्हीं लोगों तक पहुंचे, जिनके उत्थान के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *