Click Here
Click Here
Click Here

आंधी-तूफान का कहर: बेटी की शादी से पहले उजड़ा आशियाना, मलबे में दबकर मां घायल

Hazaribagh : जिले के विजैया पंचायत अंतर्गत खुटवाटांड गांव में तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियों पर कहर बरपा दिया. अचानक...

Hazaribagh : जिले के विजैया पंचायत अंतर्गत खुटवाटांड गांव में तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियों पर कहर बरपा दिया. अचानक आए तूफान में जुम्मन मियां का कोरकेट और ईंट से बना कच्चा घर भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें उनकी पत्नी सगीरा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं.

बताया गया कि हादसे के समय सगीरा खातून अपने बच्चे के साथ चारपाई पर सो रही थीं. तभी तेज हवा के बीच घर की दीवार और छत गिर गई. मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनका बच्चा बाल-बाल बच गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

ALSO READ : सखी मंडल की दीदियों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने की पहल

आर्थिक तंगी के बीच टूटा परिवार

ग्रामीणों के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर है. इलाज के लिए पैसे नहीं होने पर गांव के लोगों ने आपस में चंदा जुटाकर उपचार की व्यवस्था कराई.

10 जून को होनी है बेटी की शादी

परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता बेटी की शादी को लेकर है. बताया जा रहा है कि जुम्मन मियां की बेटी की शादी आगामी 10 जून को तय है, लेकिन हादसे के बाद परिवार बेघर हो गया है. ऐसे में शादी की तैयारियां भी प्रभावित हो गई हैं.

ALSO READ : गिरिडीह में 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर

रिश्तेदारों के यहां ली शरण

घर गिरने के बाद पूरा परिवार फिलहाल रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर है. घटना की सूचना मिलने पर बरही पूर्वी के पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो. कैयूम और मुखिया प्रतिनिधि मंसूर अंसारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

प्रशासन से मदद की मांग

जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से तत्काल आर्थिक सहायता, बेहतर इलाज और आवास उपलब्ध कराया जाए. मौके पर मो. कलाम, नईम अंसारी सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे.

ALSO READ : भाजपा के काजल  से साफ छवि को दागदार करने की साजिश नाकाम: कांग्रेस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *