Click Here
Click Here
Click Here

सखी मंडल की दीदियों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने की पहल

Pakur : सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), की ओर से पाकुड़, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा,...

Pakur : सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), की ओर से पाकुड़, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, महेशपुर एवं पाकुड़िया प्रखंड के पलाश जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मंडल की दीदियों के लिए 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी एवं सब्जी की खेती एवं पौधशाला प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा.  कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार, निदेशक आरसेटी राजेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस प्रवीण मिश्रा एवं जिला प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

पाकुड़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, SBI-RSETI ने दिया कौशल विकास प्रशिक्षण

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार ने उपस्थित दीदियों को संबोधित करते हुए स्वरोजगार अपनाने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण जीवन स्तर को बेहतर बनाने एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने का महत्वपूर्ण माध्यम है. निदेशक आरसेटी राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पाकुड़ जिले में सखी मंडल की महिलाओं को एसबीआई आरसेटी द्वारा विभिन्न प्रकार के निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हुनरमंद होना अत्यंत आवश्यक है और इसी उद्देश्य से फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी एवं सब्जी खेती एवं पौधशाला प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

Also Read : हजारीबाग पुलिस ने बिना FIR मुख्य आरोपी से ही मांगी क्लीन चिट, कोर्ट सख्त 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *