Click Here
Click Here
Click Here

हाई प्रोफाइल चोरी का अनुसंधान करने सिमडेगा पहुंची रांची पुलिस, लाखों रुपए के साथ तीन चोरों को दबोचा

रांची: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में हुई एक हाई प्रोफाइल व्यक्ति के घर लाखों के चोरी का अनुसंधान करते हुए रांची...

robbery file photo
सांकेतिक तस्वीर

रांची: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में हुई एक हाई प्रोफाइल व्यक्ति के घर लाखों के चोरी का अनुसंधान करते हुए रांची जिले की पुलिस सिमडेगा पहुंची और सिमडेगा जिला पुलिस के सहयोग से लाखों रुपए के साथ तीन चोरों को दबोच लिया. मामले की जानकारी देते हुए ठेठईटांगर थाना प्रभारी नवीन कुमार और टाउन थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक ने बताया, कि रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र निवासी एक नामी विधायक के खास व्यक्ति राहुल सिंह के घर पर विगत 18 मार्च को कुछ चोर 300 ग्राम सोना, 30 लाख रुपए, मोबाइल और एक बोलेनो कार की चोरी कर फरार हो गए थे.

चोरों के पास से चोरी के 6 लाख रुपए भी बरामद

इस संबंध में वादी के आवेदन पर रांची के नगड़ी थाना में कांड संख्या 49/2026 के तहत मामला दर्ज करते हुए नगड़ी पुलिस ने अनुसंधान शुरू की तो चोरों का सुराग सिमडेगा जिला में मिला. इसके बाद नगड़ी पुलिस सिमडेगा पहुंची और ठेठईटांगर थाना प्रभारी नवीन कुमार और टाउन थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक के सहयोग से तीन चोरों को पकड़ लिया गया. नगड़ी पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों में ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा निवासी सुल्तान मियां, मो आजाद अंसारी और सिमडेगा थाना क्षेत्र के सायपुर निवासी दीपक साहू शामिल है. पुलिस ने इनके पास से चोरी के 06 लाख रुपए भी बरामद किए. नगड़ी पुलिस बरामद पैसे जब्त करते हुए तीनों चोरों को अपने साथ नगड़ी ले गई.

यह भी पढ़ें: रांची: मारपीट और फायरिंग करने में शामिल बीजेपी नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *