Click Here
Click Here
Click Here

रांची: कडरू से लापता तीनों बच्चे 24 घंटे में बरामद

Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू से लापता हुए तीन बच्चों को रांची पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद...

Ranchi: Three children missing from Kadru found within 24 hours.

Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू से लापता हुए तीन बच्चों को रांची पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया. बेलाल अकम (12 वर्ष), मान अंसारी (10 वर्ष) और सूरज महतो (10 वर्ष) रविवार शाम घर से खेलने के दौरान लापता हो गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए अरगोड़ा थाना में कांड संख्या 157/2026 दर्ज कर आठ विशेष टीमों का गठन किया गया. तकनीकी जांच और जिलेभर के सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों को बिहार के बरौनी से मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस में सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों बच्चे शाम करीब पांच बजे अपनी इच्छा से घर से निकल गए थे, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई. इसके बाद पुलिस ने लगातार तकनीकी निगरानी और विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाकर उनकी लोकेशन ट्रेस की.

यह भी पढ़ें: JMM का मतलब ‘जमकर मुद्रा मोचन’ पार्टी, भाजपा को किसी से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं : अमर बाउरी

घूमने के लिए अपनी मर्जी से निकले थे तीनों बच्चे

बरामदगी के बाद बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे अपनी मर्जी से घूमने के लिए घर से निकले थे. इसके बाद पुलिस ने तीनों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी. रांची पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों, मित्रों और आवाजाही पर नियमित नजर रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: कुर्सी एक, जिम्मेदारियां अनेक, झारखंड की फाइलों के बोझ तले दबे IAS अफसर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *