Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र भरने की अपील

Giridih: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल क्रियान्वयन को...

Electoral Roll Revision
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Giridih: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज ने की. इस दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, समय-सीमा और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों ने राजनीतिक दलों से शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में सक्रिय सहयोग की अपील की.

मतदाता सूची में शामिल नागरिक से भी अपने नाम का सत्यापन समय पर कर लेने की अपील

बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार, स्थानांतरण या नाम सुरक्षित रखने के लिए गणना प्रपत्र (Enumeration Form) जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित है. प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से समय-सीमा के भीतर गणना प्रपत्र भरने की अपील की, ताकि उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची-2026 में शामिल किया जा सके.

अधिकारियों ने यह भी कहा कि पहले से मतदाता सूची में शामिल नागरिक भी अपने नाम का सत्यापन समय पर कर लें. बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझावों और जिज्ञासाओं पर भी चर्चा हुई तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनसहभागिता आधारित बनाने पर जोर दिया गया.

यह भी पढ़ें: गोपनीय दस्तावेज लीक मामला : स्वास्थ्य कर्मी शंभू सिंह को आरोपी बनाने के मामले में फैसला 13 जुलाई को

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *