रांची: विधि व्यवस्था को लेकर रांची और खूंटी में छह आईपीएस अधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए. उपराष्ट्रपति के झारखंड दौरे को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. उपराष्ट्रपति के रांची और खूंटी जिले में प्रस्तावित आगमन और भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने छह अधिकारियों की विशेष रूप से प्रतिनियुक्ति की है. जारी आदेश के अनुसार, सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि को संबंधित जिले के एसएसपी, एसपी के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उपराष्ट्रपति के पूरे भ्रमण के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो.

रांची जिला में ये आईपीएस अधिकारी किए गए प्रतिनियुक्त:
– विजय आशीष कुजूर: एसपी CTC मुसाबनी.
– अजय कुमार सिन्हा: एसपी अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, रांची.
– मूमल राजपुरोहित: कमांडेंट जैप-08, लेस्लीगंज, पलामू.
Read Also: रांची: पुलिस मेंस एसोसिएशन कार्यालय के पास हादसा, एक गंभीर रूप से घायल
खूंटी जिला में इन आईपीएस की हुई प्रतिनियुक्ति:
– सरोजनी लकड़ा: कमांडेंट जैप-02, टाटीसिल्वे, रांची.
– नाथू सिंह मीणा: एसपी विशेष शाखा (SIB).
– राजेश कुमार: कमांडेंट जैप-06, जमशेदपुर.
