विष्णुगढ़ हत्याकांड: BJP का अल्टीमेटम- 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो हजारीबाग बंद

हजारीबाग: जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या की घटना हुई...

हजारीबाग: जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या की घटना हुई है. इस अपराध को लेकर शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विष्णुगढ़ पहुंचकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया.

संसद सत्र से लौटते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सीधे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. नेताओं ने शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और स्पष्ट किया कि इस कठिन घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है. नेताओं ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वे दोषियों को फांसी की सजा दिलाने तक चैन से नहीं बैठेंगे.

Also Read: देवघर: जंगल में पेड़ से लटके मिले दो शव, इलाके में सनसनी

सांसद की चेतावनी: आंदोलन को बाध्य होगी भाजपा

मौके पर मौजूद सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा, यदि अगले 24 घंटों के भीतर इस हैवानियत को अंजाम देने वाले दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो सोमवार को हजारीबाग पूरी तरह बंद रहेगा.

भारतीय जनता पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी. अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस दौरान अमर कुमार बाउरी (पूर्व नेता प्रतिपक्ष), नागेंद्र महतो (विधायक) अमित यादव (विधायक), रोशन लाल चौधरी (विधायक) उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *