Jamtara: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू (Aditya Sahu) के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चल रही जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठकों के क्रम में सोमवार को जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ.
दो सत्रों में हुई बैठक
बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो तथा जिला प्रभारी प्रदीप साहू ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी प्रदेश पदाधिकारियों का 24 घंटे का जिला प्रवास तय किया गया है. इसी क्रम में जामताड़ा प्रवास के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई.

SIR अभियान पर भी हुई चर्चा
जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि बैठक में वर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, पूर्व जिला पदाधिकारी, पूर्व सांसद सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया. उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच विस्तार से चर्चा की गई.
24 घंटे के प्रवास कार्यक्रम पर जोर
जिला प्रभारी प्रदीप साहू ने कहा कि प्रदेश स्तर पर चल रहे 24 घंटे के प्रवास कार्यक्रम के तहत विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. बैठक के बाद प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो मंडल क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात करेंगी.
संगठन और योजनाओं पर मंथन
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद और बैठकें आवश्यक हैं. वहीं भाजपा नेता माधव महतो ने जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
पंचायत चुनाव और मतदाता सूची पर चर्चा
भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जाएगा. वहीं भाजपा नेता सुनील हांसदा ने आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों एवं संगठन की रणनीति पर चर्चा की. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अभय सिंह ने किया.
बैठक में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय एवं संतन मिश्रा, कमल गुप्ता, राजेंद्र राउत, सुकुमार सर्कल, मोहन शर्मा, दिलीप हेम्ब्रम, आभा आर्या, किरण बेसरा, अबीता हांसदा, प्रसंजीत घोष, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


