उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार झारखंड आएंगे सीपी राधाकृष्णन

रांची: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को झारखंड का दौरा करेंगे. उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद यह राज्य का उनका पहला...

CP Radhakrishnan File Photo
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन फाइल फोटो

रांची: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को झारखंड का दौरा करेंगे. उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद यह राज्य का उनका पहला दौरा होगा. उपराष्ट्रपति इस दौरान खूंटी जिले के उलिहातु गांव में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थान पर जाएंगे. जहां वे श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से परस्पर बातचीत करेंगे.

उपराष्ट्रपति इसके बाद रांची में आईआईएम रांची के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. बता दें कि सीपी राधाकृष्णन झारखंड के राज्यपाल पद पर रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें: NTPC खनन परियोजना पर फूटा जनाक्रोश: सड़क हादसों में 1500 से अधिक मौतें, उप प्रमुख अमेरिका महतो ने उठाया बड़ा सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *