Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हुई राजधानी: रांची में रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, देखें तस्वीरें

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में रामनवमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में रामनवमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर राम भक्तों का उत्साह शुक्रवार को अपने चरम पर दिखाई दिया. महावीर मंडल के नेतृत्व में निकाली गई विशाल शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरी राजधानी राममय हो गई.

अल्बर्ट एक्का चौक पर दिखा भक्ति का सैलाब

शहर का हृदय स्थल माने जाने वाला अल्बर्ट एक्का चौक आज भक्ति का केंद्र बना रहा. विभिन्न अखाड़ों से निकलने वाली हर छोटी-बड़ी शोभायात्रा यहां से होकर गुजरी. इस दौरान पूरा माहौल केसरिया रंग में रंगा नजर आया और चारों ओर “जय श्रीराम” के नारे गूंजते रहे. भक्तों के स्वागत के लिए विशेष मंच बनाए गए थे और पूरे चौक को भव्य तरीके से सजाया गया था.

परंपरागत हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब

शोभायात्रा में शामिल रामभक्त पारंपरिक वेशभूषा में, हाथों में महावीरी झंडे लिए हुए नजर आए. जुलूस में शामिल युवाओं और अखाड़ों के सदस्यों ने तलवारबाजी, लाठी संचालन और अन्य हैरतअंगेज पारंपरिक युद्ध कौशलों का प्रदर्शन किया, जिसे देख वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए. “देश का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा” जैसे गीतों पर थिरकते भक्तों ने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी.

तपोवन मंदिर की ओर बढ़ते कदम

राजधानी के किसी भी कोने से शोभायात्रा निकली हो, उसका अंतिम गंतव्य ऐतिहासिक तपोवन मंदिर ही होता है. सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और विभिन्न संगठनों ने पुख्ता इंतजाम किए थे. भारी भीड़ को देखते हुए ड्रोन से भी निगरानी रखी गई और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही, ताकि भक्त शांतिपूर्वक दर्शन और भ्रमण कर सकें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *