Click Here
Click Here
Click Here

Rajya Sabha Election: 16 मार्च को होगा सबसे बड़ा चुनाव, 37 सीटें अप्रैल में खाली

रांची: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. इस...

राज्यसभा चुनाव
राज्यसभा चुनाव

रांची: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. इस साल का सबसे बड़ा राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होगा. अप्रैल में राज्यसभा की कुल 37 सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें से 22 सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होगा, जबकि 15 सदस्यों का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म होगा.

Read Also: JPSC मामलों की पैरवी को मिला कानूनी बल, तीन लीगल रिटेनर नियुक्त

झारखंड की एक राज्यसभा सीट खाली

इन सीटों पर होने वाले चुनाव देश की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, क्योंकि इसमें पूर्व मुख्य विभाग के नेताओं और पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इसके अलावा झारखंड की एक राज्यसभा सीट पहले से रिक्त है, जो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी.

आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *