Click Here
Click Here
Click Here

EXCLUSIVE: देर रात राजधानी के विभिन्न बार एवं रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड

  रांची : रांची के रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के एक रेस्तरां ” लार्ड ऑफ ड्रिंक (LOD) एवं गोंदा थाना...

 

रांची : रांची के रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के एक रेस्तरां ” लार्ड ऑफ ड्रिंक (LOD) एवं गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित पंचरत्न हाइट के रोमियोलेन बार में पुलिस की रेड पड़ी है बताया जा रहा है कि नियमों का उल्लंघन कर शराब परोसा जा रहा था वही हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करके उच्च ध्वनि में डीजे भी बजाया जा रहा था इसके बाद पुलिस पहुंची है.

वही मौके पर अवैध ड्रग्स की भी जांच की जा रही है, पुलिस की रेड के बाद हड़कंप मच गया जहां सैकड़ो युवक युवतियां मौजूद थी फिलहाल जांच के मद्देनजर पुलिस सभी को डिटेन कर रही है, रेस्तरां को खाली कराया जा रहा है.

इधर मामले की पुष्टि करते हुए गोंदा थाना प्रभारी ने बताया कि यह सामान्य जांच है उच्च ध्वनि में डीजे बजाने के कारण पुलिस पहुंची थी लेकिन वहां मौजूद लोग बता रहे हैं की सघन जांच की गई है रातू रोड स्थित माल ऑफ रांची के लार्ड ऑफ ड्रिंक्स (LOD) में लोगों की बैग की भी जांच की गई.

add1

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *