Click Here
Click Here
Click Here

रांची को जल्द मिलेगी ‘वर्ल्ड क्लास’ लाइब्रेरी: राज्यपाल ने निर्माणाधीन अत्याधुनिक पुस्तकालय का लिया जायजा

  रांची: रांची को जल्द मिलेगी ‘वर्ल्ड क्लास’ लाइब्रेरी मिलने जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष...

 

रांची: रांची को जल्द मिलेगी ‘वर्ल्ड क्लास’ लाइब्रेरी मिलने जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजधानी के मोरहाबादी क्षेत्र में बन रहे अत्याधुनिक पुस्तकालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और कार्यरत अभियंताओं व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. राज्यपाल के साथ इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी विशेष रूप से उपस्थित थे.

ज्ञान और भविष्य की आधारशिला: 

निरीक्षण के दौरान राज्यपाल महोदय ने इस परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह निर्माणाधीन परिसर मात्र एक कंक्रीट का भवन नहीं है, बल्कि यह झारखंड के युवाओं के ज्ञान, अध्ययन और उनके उज्ज्वल भविष्य की एक सशक्त आधारशिला है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तकालय राज्य के शैक्षणिक परिदृश्य में एक मील का पत्थर साबित होगा.

छह मंजिला भवन और वर्ल्ड क्लास सुविधाएं:

राज्यपाल ने बताया कि रांची को शीघ्र ही एक ‘वर्ल्ड क्लास मॉडर्न लाइब्रेरी’ की सौगात मिलेगी.यह पुस्तकालय कुल छह मंजिलों का होगा, जिसमें आधुनिक वास्तुकला का समावेश है. यहां एक साथ सैकड़ों विद्यार्थी शांत और अनुशासित वातावरण में बैठकर अध्ययन कर सकेंगे.

इसे विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. साथ ही पुस्तकालय को सभी आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस किया जाएगा. राज्यपाल ने इस महत्वपूर्ण परियोजना में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा दिए गए वित्तीय सहयोग की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत शिक्षा के क्षेत्र में किया गया यह निवेश सराहनीय है और इसके लिए दोनों संस्थान बधाई के पात्र हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *