Click Here
Click Here
Click Here

पत्रकार की बेटी को मिला गोल्ड मेडल, बीकॉम टैक्सेशन में हासिल किए सबसे ज्यादा नंबर

रांची: प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य पिठौरिया निवासी सुजीत केसरी की पुत्री को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है. अभिज्ञा केशरी ने एक...

अभिज्ञा केशरी
अभिज्ञा केशरी बनी गोल्ड मेडलिस्ट

रांची: प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य पिठौरिया निवासी सुजीत केसरी की पुत्री को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है. अभिज्ञा केशरी ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. नामकुम स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा द्वारा अभिज्ञा केशरी को बीकॉम टैक्सेशन विभाग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, निरंतर परिश्रम और पूरे पाठ्यक्रम के दौरान उनके समर्पण के लिए प्रदान किया गया.

हमेशा से पढ़ाई में टॉपर रहीं है अभिज्ञा 

अभिज्ञा ने अपने अध्ययन काल में निरंतर उत्कृष्ट परिणाम मैट्रिक 94.8 प्रतिशत और इंटर 95.2 प्रतिशत प्राप्त करते हुए अपनी प्रतिभा और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए स्नातक में टॉप करके गोल्ड मेडलिस्ट बनी. उनकी यह उपलब्धि न केवल उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है, बल्कि इस बात का प्रमाण भी है कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है.

उनकी इस सफलता से पत्रकार पिता सुजीत कुमार केशरी, माता मंजू केसरी सहित परिवार के सदस्य, शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष और गर्व का वातावरण है.  उनका यह सम्मान अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *