Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: राजीव मिश्रा बने CISF बीएसएल इकाई के नए DIG, रांची और धनबाद में रह चुके हैं CBI के एसपी

बोकारो: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CSISF) की बोकारो स्टील प्लांट (BSL) यूनिट में बड़े फेरबदल के तहत राजीव मिश्रा को नया DIG...

DIG राजीव मिश्रा
CISF बीएसएल इकाई के नए DIG राजीव मिश्रा

बोकारो: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CSISF) की बोकारो स्टील प्लांट (BSL) यूनिट में बड़े फेरबदल के तहत राजीव मिश्रा को नया DIG नियुक्त किया गया है. वे वर्तमान डीआईजी नीति मित्तल का स्थान लेंगे, जिनका तबादला सीआईएसएफ नई दिल्ली मुख्यालय में डीआईजी अग्निशमन के पद पर कर दिया गया है.

कौन हैं राजीव मिश्रा?

राजीव मिश्रा बिहार कैडर के 2010 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी हैं. उनके पास पुलिसिंग और जांच का एक लंबा और शानदार अनुभव है. साल 2020 में वे तीन साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में रहे. इस दौरान उन्होंने धनबाद और रांची में बतौर सीबीआई एसपी के रूप में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. बिहार कैडर के अधिकारी होने के नाते वे पटना और गया एसएसपी के पद पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं.

बोकारो आने से पहले वे बिहार पुलिस में एटीएस डीआईजी के पद पर तैनात थे. जनवरी 2026 में उनकी प्रतिनियुक्ति पुनः सीआईएसएफ में हुई, जिसके बाद अब उन्हें बीएसएल बोकारो की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस को सफलता: टोयोटा शो रूम के पास फायरिंग करने वाले राहुल सिंह गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *