हार्दिक पांड्या की Gf माहिका शर्मा नाराज, बेटे अगस्त्य पर पैपराजी का वीडियो मिनटों में वायरल

News Desk: IPL 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत के...

News Desk: IPL 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. मैच का रोमांच तो शानदार था, लेकिन मैदान के बाहर का एक पल हर किसी की नजरें खींच गया.

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और उनके बेटे अगस्त्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में माहिका अपने बेटे के प्रति काफी प्रोटेक्टिव नजर आईं. फैंस इस प्यारे पल को खूब पसंद कर रहे हैं.

हार्दिक की कप्तानी में MI ने 13 साल का सूखा तोड़ा

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के सीज़न में धमाकेदार शुरुआत की. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात देकर अपने पहले मैच में जीत का रिकॉर्ड बनाया. यह मुंबई इंडियंस का सीजन-ओपनर में पहला जीत का पल 4 अप्रैल 2012 के बाद है, जब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था.

हार्दिक के बेटे अगस्त्य के साथ स्टैंड्स में दिखीं माहिका

IPL 2026 के मैच के दौरान हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा स्टैंड्स में उन्हें चीयर करती नजर आईं.उनके साथ हार्दिक का बेटा अगस्त्य भी मौजूद था. मैच खत्म होने के बाद माहिका और अगस्त्य को स्टेडियम से बाहर निकलते हुए कैमरे में कैद किया गया.

माहिका ने अगस्त्य का हाथ थामकर फोटोग्राफर्स से बचाया

आईपीएल 2026 के मैच के बाद माहिका शर्मा अपने बेटे अगस्त्य के साथ स्टेडियम से बाहर निकलती नजर आईं. जैसे ही उन्होंने अगस्त्य का हाथ पकड़ा, फोटोग्राफर्स की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. माहिका ने अगस्त्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें कैमरों की फ्लैशलाइट से बचाया.

वायरल वीडियो में माहिका अगस्त्य का हाथ थामे कार की ओर बढ़ती दिखाई दीं और फोटोग्राफर्स से कहा, “थोड़ा साइड प्लीज, अगस्त्य के साथ हूं.” दूसरी क्लिप में माहिका ने फोटोग्राफर्स से ब्राइट लाइट बंद करने की रिक्वेस्ट की और अगस्त्य से पूछा, “यू ओके?” इसके साथ ही वह बार-बार भीड़ से रास्ता बनाने की गुजारिश करती दिखाई दीं.

अगस्त्य की परवरिश में हार्दिक और नताशा साथ

अगस्त्य, हार्दिक पांड्या और उनकी एक्स वाइफ नताशा के बेटे हैं. दोनों ने 2020 में शादी की थी और 2024 में तलाक हुआ. तलाक के बाद भी हार्दिक और नताशा मिलकर अगस्त्य की परवरिश यानी को-पेरेंटिंग कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *