Chakradharpur: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत बुधवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मतदाता गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई.
निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए. अनुमंडल पदाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की, कि वे अपने-अपने BLO से गणना प्रपत्र प्राप्त करें, उसे सावधानीपूर्वक भरें तथा उस पर रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर अंकित कर जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ को जमा करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समय पर पूरा किया जा सके.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, बुजुर्ग लोबिन हेंब्रम के घर पहुंचीं BDO


