रांची में पानी चोरी पर नगर निगम का सख्त एक्शन, अवैध कनेक्शन काटा, कानूनी कार्रवाई शुरू

Ranchi रांची नगर निगम ने शहर में पानी चोरी करने वालों और सरकारी जलापूर्ति व्यवस्था का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त...

Ranchi Municipal Corporation takes strict action against water theft, cuts illegal connections, initiates legal action

Ranchi रांची नगर निगम ने शहर में पानी चोरी करने वालों और सरकारी जलापूर्ति व्यवस्था का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है. अवैध जल कनेक्शन, अवैध वाटर बॉटलिंग प्लांट, बिना अनुमति बोरिंग और जलापूर्ति प्रणाली के दुरुपयोग पर निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी अभियान के तहत वार्ड संख्या-41 के साइट-04 स्थित शिव मंदिर के पास मिनी HYDT से अवैध जल कनेक्शन की शिकायत मिली थी. शिकायत के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. जांच में पाया गया कि सरकारी जलापूर्ति लाइन से अवैध तरीके से पानी लिया जा रहा था.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, बुजुर्ग लोबिन हेंब्रम के घर पहुंचीं BDO

विशेष जांच अभियान और तेज किया जाएगा

जैसे ही मामला सामने आया, निगम की टीम ने मौके पर ही अवैध जल कनेक्शन काट दिया. इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. नगर निगम ने साफ कर दिया है कि सरकारी पानी की चोरी या जलापूर्ति व्यवस्था से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आने वाले दिनों में शहरभर में विशेष जांच अभियान और तेज किया जाएगा तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

जनता से सहयोग की अपील

रांची नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध जल कनेक्शन, पानी की चोरी, अवैध वाटर बॉटलिंग प्लांट या बिना अनुमति बोरिंग की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत निगम के टोल-फ्री नंबर 1800-570-1235 पर दें. शिकायत मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामलाः गिरोह के चार सदस्यों के अग्रिम जमानत पर हुई सुनवाई, अगली सुनवाई जुलाई के पहले सप्ताह में

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *