Bokaro: बोकारो रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और चाइल्डलाइन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 नाबालिगों को मानव तस्करी का शिकार होने से बचा लिया है. यह रेस्क्यू ऑपरेशन कल देर रात हटिया-पटना एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या: 18623) में चलाया गया. बचाए गए सभी बच्चों की उम्र 12 से 17 वर्ष के बीच है, जिन्हें पटना बिहार के होटलों में बाल मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था.हालांकि, अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर बाल तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना मौके से फरार होने में कामयाब रहा.
बाल गृह में बच्चों की काउंसलिंग की जा रही है
रेस्क्यू किए गए सभी 11 बच्चों को आरपीएफ द्वारा बाल कल्याण समिति (CWC) बोकारो के समक्ष प्रस्तुत किया गया. समिति के निर्देशानुसार, बच्चों को सुरक्षित रूप से बाल गृह (चास) सौंप दिया गया है. फिलहाल बाल गृह में बच्चों को उचित माहौल देकर उनसे पूछताछ एवं उनकी काउंसलिंग की जा रही है, ताकि गिरोह के नेटवर्क का पता लगाया जा सके. इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में आरपीएफ की ओर से किरण उरांव, लक्ष्मी कुमारी और राजेश कुमार के साथ-साथ चाइल्डलाइन से अरुण कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई.
ALSO READ:रांची में पानी चोरी पर नगर निगम का सख्त एक्शन, अवैध कनेक्शन काटा, कानूनी कार्रवाई शुरू



