रांची नगर निगम ने टैक्स वसूली में तोड़े सारे रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले ही 112 करोड़ रुपये जमा

Ranchi रांची नगर निगम इस बार टैक्स कलेक्शन को लेकर जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहा है. वित्तीय वर्ष खत्म होने से...

Ranchi रांची नगर निगम इस बार टैक्स कलेक्शन को लेकर जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहा है. वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले ही नगर निगम ने 112 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली कर ली है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें अकेले प्रॉपर्टी टैक्स से ही 99 करोड़ रुपये आ चुके हैं. अब नजर अगले दो दिनों पर है. अगर 2 करोड़ रुपये और वसूल हो जाते हैं, तो पहली बार प्रॉपर्टी टैक्स से 100 करोड़ का रिकॉर्ड बन जाएगा.

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति केस- ACB ने नहीं दी चार्जशीट, IAS विनय चौबे को मिली डिफॉल्ट बेल

पिछले साल के मुकाबले टैक्स वसूली में लंबी छलांग

टैक्स वसूली में पिछले साल के मुकाबले इस बार निगम ने लंबी छलांग लगाई है. बीते वित्तीय वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स से करीब 92 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं इस बार वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस से भी करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

छूट का आखिरी मौका, 31 मार्च के बाद लगेगा जुर्माना

टैक्सदाताओं को राहत देने के लिए रांची नगर निगम ने खास ऑफर दिया है.
– ऑनलाइन भुगतान पर 5% की छूट
– जन सुविधा केंद्र में भुगतान पर 2.5% की छूट
– लेकिन ध्यान रहे, 31 मार्च के बाद यही टैक्स जुर्माने के साथ देना होगा

घर बैठे मिनटों में भरें टैक्स, जानिए आसान तरीका

– रांची नगर निगम की वेबसाइट खोलें
– “प्रॉपर्टी टैक्स” पर क्लिक करें
– अपना 15 अंकों का होल्डिंग नंबर और मोबाइल के आखिरी 4 अंक डालें
– बकाया राशि देखें
– “पे नाउ” पर क्लिक कर UPI/कार्ड/नेट बैंकिंग से भुगतान करें
– रसीद तुरंत डाउनलोड करें

ये भी पढ़ें : देशभर में अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद, जानें कब और कहां रहेंगी छुट्टियां

टैक्स का पैसा कहां होगा खर्च?

रांची नगर निगम ने साफ किया है कि यह राशि सीधे शहर के विकास में लगेगी. जिन वार्डों से ज्यादा टैक्स आया है, वहां पहले काम होगा. प्राथमिकता के साथ ये काम होगा.
– टूटी सड़कों की मरम्मत
– नालियों की सफाई और निर्माण
– स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था
– साफ-सफाई में सुधार

अब लंबे समय से जलजमाव और खराब सड़कों से जूझ रहे इलाकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *