रांची: राज्य के 16 जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में अगले 1 से 3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. इन जिलों में बारिश की संभावना भी जताई गई है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.
इन जिलों में भी बारिश और वज्रपात की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि धनबाद, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़ और रांची में भी अगले 1 से 3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना है. हवा की रफ्तार यहां भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.
31 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना
31 मार्च, यानी मंगलवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है. साथ ही तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. उसके बाद अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है.
