Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद में दामोदर नदी किनारे मोहाना बना हो रहा अवैध खनन: सरयू राय

रांचीः धनबाद में चल रहे अवैध खनन को लेकर जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि कोयला माफिया द्वारा किया जा रहा...

दामोदर नदी

रांचीः धनबाद में चल रहे अवैध खनन को लेकर जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि कोयला माफिया द्वारा किया जा रहा अवैध खनन पराकाष्ठा पर पहुंच गया है. ये लोग अब दामोदर नदी के पेट से मोहाना बनाकर कोयले का अवैध खनन करने लगे हैं. आश्चर्य है कि इसकी पूरी जानकारी धनबाद जिला प्रशासन और जिला पुलिस को है. वस्तुतः यह अवैध काम जिला प्रशासन और जिला पुलिस के संरक्षण में हो रहा है. इस अवैध गतिविधि के कारण दामोदर नदी पर भी खतरा पैदा हो गया है. इससे दामोदर का अतिक्रमण और प्रदूषण हो रहा है. इस मामले को मैंने विधान सभा सत्र में उठाने का निर्णय किया है.

जान पर खेलकर पर्यावरण कार्यकर्ताओं से भेजी तस्वीर

सरयू राय ने कहा कि जान पर खेलकर काफी दूर से फोटो खींचकर वहां के एक पर्यावरण कार्यकर्ता ने मुझे इन अवैध खनन गतिविधियों की तस्वीरें भेजी है. धनबाद और बोकारो जिला की सीमा पर स्थित बारनी घाट के सामने अवैध खननकर्ताओं ने दामोदर नदी के किनारा से मोहाना बना लिया है. एक से अधिक मोहानी इन्होंने बनाया है. पोकलेन लगाकर ये अवैध खनन कर रहे हैं, उत्खनित कोयला बोरियों में भरकर जमा करते हैं, फिर ट्रक से ढोते हैं.

जागरूक पर्यावरण कार्यकर्ता ने धनबाद के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दी है. कतिपय पत्रकारों ने भी उपायुक्त, धनबाद को इससे अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. यह एक गंभीर मामला है. न केवल अवैध कोयला खनन बल्कि दामोदर पर भी प्रदूषण और अतिक्रमण का खतरा पैदा हो रहा है. सरकार से मेरी मांग है कि दोषी पदाधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करे.

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंडरा के बजाय, ट्रांसपोर्ट नगर होगा में चुनाव का मतगणना कार्य, DC-SSP ने किया निरीक्षण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *