Click Here
Click Here
Click Here

रांची में ह्यूमन राइट्स वर्कशॉप की तैयारी, हमर अधिकार मंच की बैठक संपन्न

लोहरदगा: हमर अधिकार मंच के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कचहरी चौक स्थित न्यू इंडिया होटल में मंच के अध्यक्ष...

Human Rights Workshop
हमर अधिकार मंच की बैठक संपन्न

लोहरदगा: हमर अधिकार मंच के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कचहरी चौक स्थित न्यू इंडिया होटल में मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन के विस्तार के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि मंच द्वारा आगामी 19 अप्रैल, 2026 (रविवार) को रांची प्रेस क्लब में एक दिवसीय ह्यूमन राइट्स वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को मानवाधिकार कानूनों और उनके सिविल राइट्स के प्रति जागरूक करना है. अध्यक्ष दीपेश निराला ने कहा कि हर नागरिक को अपने सिविल राइट्स की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपने अधिकारों की रक्षा स्वयं कर सकें और किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें.

वर्कशॉप के लिए विभिन्न जिलों से 49 प्रतिभागियों ने किया पंजीकरण

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में वे स्वयं रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहेंगे और प्रतिभागियों को मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देंगे. इस पहल से आम लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकेंगे. अब तक इस वर्कशॉप के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों से 49 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करा लिया है. इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8002830808 पर संपर्क कर सकते हैं.

मंच के केंद्रीय सचिव शकील अख्तर ने कहा कि हमर अधिकार मंच आम नागरिकों के लिए एक मजबूत रक्षा कवच के रूप में कार्य कर रहा है. उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अन्याय की स्थिति में मंच के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी तत्परता के साथ आम लोगों की सहायता करेंगे.

ये रहे उपस्थित

बैठक में उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, प्रियब्रत प्रसाद (पलामू), राजकुमार, संतोष मृदुला, मीना कुमारी, प्रदीप राणा (लोहरदगा), महासचिव उमाशंकर सिंह, सचिव चंद्रदेव कुमार वर्णवाल (गिरिडीह), सूर्य प्रकाश (धनबाद), संयुक्त सचिव मनीष बक्शी, दिलीप कुमार, आशीष जायसवाल, दीनबंधु कुमार, बीरेंद्र नगड़ूवार, जूही कुमारी चौधरी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी तथा कार्यकारिणी सदस्य अखिल कुमार (गिरिडीह) और रश्मि भेंगरा (सरायकेला-खरसावां) सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ : बच्ची के साथ दरिंदगी मामले को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *