नगर निगम का बड़ा रिकॉर्ड, संपत्ति कर वसूली 100 करोड़ के पार

रांची: रांची नगर निगम ने इस साल एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. पहली बार संपत्ति कर वसूली 100 करोड़ रुपये के...

रांची नगर निगम

रांची: रांची नगर निगम ने इस साल एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. पहली बार संपत्ति कर वसूली 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.  वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक करीब 101.99 करोड़ रुपये का टैक्स जमा हुआ है. नगर निगम के अनुसार, साल 2013 में जहां सिर्फ 5 करोड़ रुपये टैक्स वसूला जाता था, वहीं अब यह बढ़कर 100 करोड़ से ज्यादा हो गया है. इस बड़ी सफलता का श्रेय बेहतर प्लानिंग, नई तकनीक और लोगों के सहयोग को दिया जा रहा है.

नगर आयुक्त ने चलाया विशेष अभियान

पिछले 6 महीनों में नगर आयुक्त सुशांत गौरव के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया. इसके तहत घर-घर सर्वे कर नई संपत्तियों की पहचान की गई, हर वार्ड के लिए टारगेट तय किया गया और रोजाना मॉनिटरिंग की गई. साथ ही डिजिटल सिस्टम लागू कर ऑनलाइन टैक्स भुगतान को बढ़ावा दिया गया. निगम ने बड़े बकायेदारों पर भी सख्ती दिखाई. जिन लोगों ने टैक्स नहीं भरा, उनके खिलाफ नोटिस और कार्रवाई की गई. इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए गए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग समय पर टैक्स जमा करें.

एक ही दिन में 1.59 करोड़ रुपये की वसूली

आंकड़ों के मुताबिक, इस साल करीब 23 करोड़ रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा हुए हैं. वहीं 31 मार्च को एक ही दिन में 1.59 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जो अपने आप में खास उपलब्धि है. नगर निगम का कहना है कि अब शहर में संपत्तियों की संख्या 1 लाख से बढ़कर 2.5 लाख से ज्यादा हो गई है और टैक्स कलेक्शन की दक्षता भी करीब 90% तक पहुंच गई है. इससे शहर के विकास कार्यों जैसे सफाई, सड़क, पानी और लाइट को और मजबूती मिलेगी. नगर आयुक्त ने कहा कि आगे भी डिजिटल सिस्टम और GIS मैपिंग को और मजबूत किया जाएगा, ताकि टैक्स व्यवस्था पारदर्शी और आसान बने.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ : अवैध कोयला का भंडारण व परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *