Click Here
Click Here
Click Here

देवघर डबल मर्डर: मोबाइल पर लाइव रहकर प्रेमी देता रहा निर्देश, बहू ने कुल्हाड़ी से ली सास और देवर की जान

Deoghar: जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल...

Deoghar Double Murder
गिरफ्तार आरोपी

Deoghar: जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल पैदा कर दिया है. सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर नवाडीह गांव में हुई सास और एक नाबालिग देवर की निर्मम हत्या की गुत्थी को देवघर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. इस दोहरे हत्याकांड का जो सच सामने आया है, उसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है. पुलिस के अनुसार, इस खूनी साजिश की मास्टरमाइंड कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि घर की बड़ी बहू ही निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया.

19 वर्षीय बहू और उसका प्रेमी गिरफ्तार

देवघर के एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान मामले का आधिकारिक खुलासा किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी बहू शबाना खातून (19 वर्ष) और उसके कथित प्रेमी इरशाद अंसारी (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और सबूत बरामद कर लिए हैं.

तीन महीने पहले हुई थी शादी, विरोध करने पर रची साजिश

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है, कि आरोपी शबाना खातून की शादी करीब तीन महीने पहले उपर नवाडीह के रहने वाले शाहिल अहमद से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति रोजगार (काम) के सिलसिले में घर से बाहर रहने लगा. इसी बीच, शबाना का शादी से पहले का प्रेम संबंध दोबारा सक्रिय हो गया. उसका कथित प्रेमी इरशाद अंसारी, जो पालाजोरी थाना क्षेत्र के पारो गांव का रहने वाला है, रिश्ते में शबाना का रिश्तेदार लगता था. रिश्तेदार होने के नाते उसका शबाना के ससुराल में अक्सर आना-जाना लगा रहता था. जांच के दौरान पता चला कि शबाना की सास और उसके नाबालिग देवर को इन दोनों के अवैध संबंधों की भनक लग गई थी. वे दोनों इसका लगातार विरोध कर रहे थे. खुद को फंसता देख और विरोध से तंग आकर शबाना और इरशाद ने दोनों को रास्ते से हटाने की खौफनाक योजना बना डाली.

मोबाइल पर ‘लाइव’ रहकर प्रेमी देता रहा कत्ल के निर्देश

इस पूरी वारदात का सबसे हैरान करने वाला और डिजिटल पहलू यह है, कि हत्या के समय कथित प्रेमी इरशाद अंसारी खुद घटनास्थल पर मौजूद नहीं था. वह मोबाइल फोन के जरिए शबाना से लगातार जुड़ा हुआ था.एसडीपीओ कुलदीप कुमार के मुताबिक, 30 जून की रात जब शबाना घर के भीतर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे रही थी, तब इरशाद फोन पर लाइव रहकर उसे गाइड कर रहा था. वह फोन पर निर्देश दे रहा था कि कब, कहां और कैसे वार करना है. पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इस पूरी साजिश का पर्दाफाश किया है.

कुल्हाड़ी और हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला

वारदात की रात शबाना ने घर में रखी कुल्हाड़ी और हथौड़े को उठाया और सो रहे सास और देवर पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए. हमले इतने जोरदार थे कि गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई. हत्या को अंजाम देने के बाद मामले को सामान्य लूटपाट या किसी बाहरी अपराध का रूप देने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों और शबाना के बयानों में विरोधाभास होने के कारण पुलिस का शक उस पर गहरा गया.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: उपायुक्त ने किया EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *