Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: उपायुक्त ने किया EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Chaibasa: भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा सदर...

EVM warehouse
उपायुक्त व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि

Chaibasa: भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, कमरों की सीलिंग तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

मौके पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग सहित कांग्रेस, भाजपा, झामुमो, बसपा, राजद एवं आजसू के प्रतिनिधि मौजूद रहे. बता दें, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ईवीएम वेयरहाउस का नियमित मासिक निरीक्षण किया जाता है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: 6 घंटे से लापता 6 वर्ष की राधा अपने घर से बरामद

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *