रांची: बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट के बाइक सवार को रोका तो ट्रैफिक पुलिस पर हमला, पीटकर किया लहूलुहान

Ranchi: राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के मिसीरगोंदा निवासी सचिन उरांव, यस मिंज और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ ड्यूटी...

Ranchi: Traffic police attacked and beat a biker without a helmet and license after he was stopped.

Ranchi: राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के मिसीरगोंदा निवासी सचिन उरांव, यस मिंज और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि बिना लाइसेंस के चालान कटने से नाराज आरोपियों ने कांके रोड स्थित चांदनी चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस प्रमोद कुमार पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. इस संबंध में प्रमोद कुमार ने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार, 30 जून को एएसआई मो. फिरोज आलम अपनी टीम के साथ चांदनी चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे. इसी दौरान बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चला रहे युवकों को रोककर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा गया और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. कुछ देर बाद तीनों युवक दोबारा चांदनी चौक पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने ट्रैफिक पुलिस प्रमोद कुमार पर हमला कर दिया. मारपीट में प्रमोद कुमार की आंख के नीचे गंभीर चोट लगी और वे लहूलुहान हो गए. बीच-बचाव करने पहुंचे एएसआई मो. फिरोज आलम के साथ भी धक्का-मुक्की की गई तथा उनकी वर्दी खींचने का प्रयास किया गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में सरकारी कर्मियों की वेतन विसंगति और MACP विवाद सुलझाने को बनी हाईलेवल कमेटी, सेवानिवृत्त अधिकारियों को मिली कमान

आरोपियों पर FIR दर्ज

घायल पुलिस को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने सरकारी कम में बाधा तथा अन्य धाराओ के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: स्कूली शिक्षा विभाग में ताबड़तोड़ तबादला: 40 अफसर इधर से उधर, सच्चिदानन्द द्विवेन्दु तिग्गा बने जैक के सचिव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *