Click Here
Click Here
Click Here

झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का अधजला शव, इलाके में सनसनी, ​शिनाख्त के लिए पुलिस ने जारी किया हुलिया

पलामू: जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिपादोहर के सोनपुरवा टाड़ के समीप सड़क किनारे झाड़ियों से एक अज्ञात युवक का...

सांकेतिक तस्वीर

पलामू: जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिपादोहर के सोनपुरवा टाड़ के समीप सड़क किनारे झाड़ियों से एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद किया गया है. मंगलवार शाम करीब 6:50 बजे सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, क्योंकि शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलसा हुआ है.

​शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

बिश्रामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मेदिनीनगर भेज दिया गया है.

पुलिस ने की अपील

​पुलिस प्रशासन ने आम जनता और मीडिया से अपील की है, कि यदि किसी के पास इस युवक से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वे तत्काल सूचित करें. युवक लगभग 20 से 22 वर्ष करीब 5 फीट 3 इंच ​व सफेद-काले रंग की चेकदार शर्ट, काले रंग की जींस पैंट और सफेद स्पोर्ट्स जूते पहने हुए है.

​थाना प्रभारी ने आम जनता और मीडिया बंधुओं से अपील की है, कि यदि इस हुलिए का कोई व्यक्ति लापता हो या किसी को इसके संबंध में जानकारी मिले, तो तत्काल इन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं.

  • ​थाना प्रभारी (बिश्रामपुर): 7004918942, 8271991429
  • ​ओपी प्रभारी (नवाडीह कला): 9334436106

थाना प्रभारी ने बतया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिले के सभी थानों को लापता व्यक्तियों की सूची के साथ मिलान करने का निर्देश दिया गया है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: लक्ष्य से पीछे रही धान खरीद, 60 लाख के मुकाबले सिर्फ 49.25 लाख क्विंटल ही खरीद पाई सरकार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *