Click Here
Click Here
Click Here

नो एंट्री में अवैध उगाही का खेल, चतरा पुलिस पर ट्रक चालकों से वसूली का आरोप, Video Viral

चतरा: जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से...

चतरा: जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिमरिया थाना का एक चौकीदार कथित तौर पर ट्रक चालकों से खुलेआम अवैध वसूली करता नजर आ रहा है.

नो एंट्री चेकपोस्ट पर वसूली का आरोप

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चतरा-रांची मुख्य मार्ग एनएच-22 पर स्थित जबड़ा नो एंट्री चेकपोस्ट का है, जहां नो एंट्री के दौरान वाहनों को पास कराने के नाम पर पैसे लिए जा रहे थे. करीब 57 सेकेंड का यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है.

Viral Video:- ट्रक चालकों से खुलेआम अवैध वसूली

पैसे लेकर जेब में रखते दिखा चौकीदार

पीड़ित ट्रक चालकों के अनुसार ड्यूटी पर तैनात चौकीदार सत्येंद्र सिंह नो एंट्री अवधि में गाड़ियों को प्रवेश देने के बदले अवैध रकम की मांग कर रहा था. वायरल वीडियो में वह चालकों से पैसे लेकर अपनी वर्दी की जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा है.

विरोध के बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति

मौके पर मौजूद अन्य चालकों और ग्रामीणों ने इस अवैध वसूली का विरोध किया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आम लोगों के बीच पुलिस की छवि को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Also Read: धनबाद: बीसीसीएल के ब्लॉक-4 में भीषण भू-धंसान, एक ही परिवार के तीन लोगों के जमींदोज होने खबर

एसपी ने दिए जांच के आदेश

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वाले चौकीदार और अन्य संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सभी की नजर जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *