Click Here
Click Here
Click Here

PAN कार्ड के नए नियम 2026: आधार से सीधे पैन कार्ड नहीं बनेगा, जानें क्या बदला

News Desk: आज यानी 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के नियम बदल गए हैं. अब आप नया पैन कार्ड सिर्फ...

News Desk: आज यानी 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के नियम बदल गए हैं. अब आप नया पैन कार्ड सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर नहीं बनवा सकते. सरकार ने यह बदलाव प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित और सख्त बनाने के लिए किया है. इसका मतलब है कि नए पैन के लिए आवेदन करते समय अब आपको और भी डॉक्यूमेंट्स देने होंगे. इस बदलाव के कारण पैन कार्ड बनवाने वालों को पहले से तैयारी करनी होगी.  आइए जानते हैं कि इन नए नियमों के तहत आपको क्या बदलाव देखने को मिलेंगे.

PAN कार्ड अब सिर्फ आधार से नहीं बनेगा

आज से पैन कार्ड बनाने के नियम बदल गए हैं. अब सिर्फ आधार कार्ड देने से पैन कार्ड नहीं बनेगा. आवेदन के समय आपको इसके साथ कोई एक और दस्तावेज़ भी देना होगा – जैसे जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस. इस बदलाव से पैन कार्ड बनाना अब और सुरक्षित हो जाएगा.

इसके अलावा, आप आवेदन के समय 10वीं की मार्कशीट, सर्टिफिकेट या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एफिडेविट भी जमा कर सकते हैं. यह कदम फर्जी पहचान और गलत जानकारी से बन रहे पैन कार्ड पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है.

पुराने PAN आवेदन फॉर्म अब बंद

सरकार ने पुराने पैन कार्ड आवेदन फॉर्म को पूरी तरह से बंद कर दिया है. अब पुराने फॉर्म के जरिए न तो नया पैन कार्ड बनवाया जा सकेगा और न ही पुराने पैन में कोई सुधार किया जा सकेगा। नई प्रक्रिया के तहत अब केवल अपडेटेड फॉर्मेट में ही आवेदन स्वीकार होंगे.

पैन कार्ड में अब केवल आधार का नाम मान्य, अपडेट जरूरी

आज से पैन कार्ड में नाम वही दर्ज होगा जो आपके आधार कार्ड में है. इसका मतलब है कि अगर आपके आधार में नाम गलत या अलग है, तो पैन आवेदन स्वीकार नहीं होगा. इसलिए, पैन कार्ड बनवाने या अपडेट कराने से पहले आधार कार्ड की जानकारी सही कराना अनिवार्य है. यह कदम फर्जी पैन कार्ड बनाने और गलत जानकारी रोकने के लिए उठाया गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *