LPG Price Hike: 195 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, बढ़ेगा खाने का खर्च

NEWS DESK: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने आम लोगों और कारोबारियों को बड़ा झटका दिया है. तेल...

NEWS DESK: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने आम लोगों और कारोबारियों को बड़ा झटका दिया है. तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपये की तेज बढ़ोतरी कर दी है.

जानकारों ने क्या कहा ? 

जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी इसका प्रमुख कारण है. खासतौर पर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और भू-राजनीतिक अस्थिरता ने तेल बाजार को प्रभावित किया है. इसका असर अब भारत में भी दिखाई दे रहा है.

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग जैसे व्यवसायों पर पड़ेगा. लागत बढ़ने की वजह से खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं.फिलहाल घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे आम घरों को थोड़ी राहत जरूर मिली है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *