Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: SBMCH में थमे हड्डी के ऑपरेशन, सांसद मनीष जायसवाल की पहल से ईलाज शुरू

Hazaribagh: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल(SBMCH) की प्रबंधकीय लापरवाही एक बार फिर सामने आई ,जहां आयुष्मान योजना के तहत सप्लायर का बकाया...

हजारीबाग
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हज़ारीबाग़

Hazaribagh: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल(SBMCH) की प्रबंधकीय लापरवाही एक बार फिर सामने आई ,जहां आयुष्मान योजना के तहत सप्लायर का बकाया भुगतान न होने के कारण पिछले कई दिनों से ऑर्थोपेडिक मरीजों के ऑपरेशन पूरी तरह ठप्प पड़े थे. अस्पताल के आर्थो वार्ड में भर्ती मरीज पिछले 8-10 दिनों से बिना सर्जरी के तड़पने को मजबूर थे.

 

सांसद मनीष जायसवाल ने की पहल

जब पीड़ित मरीजों के परिजनों ने इस बदहाली की सूचना हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को दी तो उन्होंने मामले को बेहद गंभीरता से लिया. सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन से मुलाकात कर इस स्थिति पर बातचीत की और उन्हें चेताया भी कि जरूरतमंद मरीजों को अतिरिक्त पीड़ा न दें और तत्काल उनका सर्जरी शुरू कराये. जिसके बाद बुधवार को बंद पड़ी सर्जरी पुनः शुरू हो सकी. कई मरीजों का सर्जरी हुआ और संभवतः अन्य मरीजों का भी जल्द ही सर्जरी होगा जिससे उन्हें राहत मिलेगी.
ALSO READ:तीन दिन बाद खत्म हुई कैब चालकों की हड़ताल, उबर-रैपिडो की सेवा बहाल, ओला का बहिष्कार जारी

ऑर्थोपेडिक ओटी कई दिनों थे बंद

कई दिनों से ऑर्थोपेडिक ओटी में बंद पड़े सर्जरी शुरू होने पर सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ व्यवस्था पर हंगामा खड़ा करना नहीं है बल्कि धरातल पर सुधार लाना है. उन्होंने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश और त्वरित प्रयास के कारण मरीज के गंभीर समस्या से उन्हें राहत मिल सकी है और आगे भी जनता के हितों के लिए हम इस प्रकार का प्रयास जारी रखेंगे. रंजन चौधरी ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जन जरूरत के बेहद जरूरी सेवा आर्थोपेडिक मरीजों की सर्जरी जैसे कार्य किसी भी हाल में बाधित न हो इसके लिए उन्हें भी सजग करने की जरूरत है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *