Click Here
Click Here
Click Here

रांची: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, हर Enumeration Form का रिकॉर्ड रखने के निर्देश

Ranchi: रांची जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई....

SIR-2026 अभियान की समीक्षा बैठक करते उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री
SIR-2026 अभियान की समीक्षा बैठक करते उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री

Ranchi: रांची जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ ऑनलाइन बैठक कर फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा करें. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार शत-प्रतिशत कार्य समय पर पूरा किया जाए.

SIR-2026 अभियान की समीक्षा बैठक करते उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री
SIR-2026 अभियान की समीक्षा बैठक करते उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री

डिजिटाइजेशन और निगरानी पर विशेष जोर

बैठक में सभी ERO और AERO को फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन की रैंडम जांच करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि पूरे अभियान में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे. उपायुक्त ने पंचायत भवनों और प्रखंड कार्यालयों में डिजिटाइजेशन कैंप लगाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर वाई-फाई, चार्जिंग और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि काम में किसी तरह की परेशानी न हो. जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) को भी निर्देश दिया गया कि BLO की मदद के लिए लगाए गए शिक्षकों (BLO Buddies) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें.

ALSO READ: रातू में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही! घर की छत पर टिका ट्रांसफार्मर, दीवार से सटाकर खींचे गए बिजली के तार

एक भी फॉर्म गुम नहीं होना चाहिए: उपायुक्त

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में एक भी एन्यूमरेशन फॉर्म गुम नहीं होना चाहिए. साथ ही AERO को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की निगरानी में फॉर्म वितरण और संग्रहण का कार्य कराने का निर्देश दिया गया. दिव्यांग (PwD) और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) के बीच फॉर्म वितरण और संग्रहण की प्रतिदिन रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए गए.

बैठक में अनुपस्थित रहने पर रांची नगर निगम के AMC चन्द्र दीप कुमार को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज) जारी करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने यह भी घोषणा की कि SIR-2026 अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों (Best Volunteers) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *