Entertainment Desk: बॉलीवुड सितारे और आम दर्शक दोनों ही रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म की कहानी, एक्शन और रोमांच ने दर्शकों को उत्साहित किया है, और बॉक्स ऑफिस पर यह शानदार प्रदर्शन कर रही है.
रणवीर सिंह के खास दोस्त और फिल्म ‘छावा’ के अभिनेता Vicky Kaushal ने रिलीज़ के 13 दिन बाद ‘धुरंधर-2’ देखी. फिल्म देखने के तुरंत बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लंबा-चौड़ा रिव्यू पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की कहानी और एक्टिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
‘धुरंधर 2’ देख Vicky Kaushal ने आदित्य धर को कहा गोल्ड स्टैंडर्ड

मंगलवार को अभिनेता Vicky Kaushal ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखने के बाद अपना रिव्यू साझा किया. उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की कड़ी मेहनत और कला की तारीफ की और लिखा कि वह इस सफलता से हैरान और गर्व महसूस कर रहे हैं. Vicky ने फिल्म को एक गोल्ड स्टैंडर्ड बताया और आदित्य धर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी.
Vicky Kaushal बने रणवीर सिंह के जबरा फैन, फिल्म की तारीफ की

विक्की कौशल ने आदित्य धर की तारीफ के अलावा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में रणवीर सिंह को अपनी प्रेरणा बताया.उन्होंने रणवीर के किरदार ‘हमजा अली मजारी’ की तारीफ करते हुए लिखा, “रणवीर सिंह तुमने मुझे इंस्पायर कर दिया है. एक अभिनेता के तौर पर तुम्हारी बारीकियां और अंदाज बेमिसाल हैं. ‘हौसला, ईंधन, बदला.’ मैडी सर, आपको देखकर एक अलग ही खुशी मिली है.राकेश बेदी सर तुस्सी कमाल हो, बहुत सारा प्यार. मुस्तफा मजा आ गया. शिव कुमार ने फिल्म की बहुत ही अच्छी एडिटिंग की है. अब तक का सबसे मुश्किल और बेहतरीन काम है यह.”
कौशल ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “शाश्वत मैं तुम्हारा फैन हो गया हूं. आप सभी को सलाम और मुबारकां. हर डिपार्टमेंट के लिए जोरदार तालियां संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन का नाम अपने रिव्यू में शामिल नहीं किया.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस धमाका: 1400 करोड़ पार
फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. सिर्फ़ 13 दिनों में इसने दुनियाभर में 1400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 899 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है.
