Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो की बेटी का कमाल! Miss Universe Jharkhand 2026 बनीं दीपाली रिया

रांची: झारखंड की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है. बोकारो निवासी दीपाली रिया को ‘मिस यूनिवर्स झारखंड-2026’ के खिताब...

रांची: झारखंड की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है. बोकारो निवासी दीपाली रिया को ‘मिस यूनिवर्स झारखंड-2026’ के खिताब से नवाजा गया है. 29 मार्च को रांची के ओरमांझी में आयोजित ग्रैंड फिनाले में राज्यभर से आई लगभग 30 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. दीपाली ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रस्तुति के दम पर सभी को पीछे छोड़ते हुए यह ताज अपने नाम किया. इस दौरान उन्हें Miss Universe India 2025 मैनका विश्वकर्मा द्वारा क्राउन पहनाया गया.

तीन अवॉर्ड के साथ दमदार जीत, बोकारो से जुड़ी पहचान

खास बात यह रही कि मुख्य खिताब के अलावा दीपाली ने तीन सब-कॉन्टेस्ट अवॉर्ड भी अपने नाम किए. इनमें ‘मिस बेस्ट स्माइल’, ‘मिस रैंप वॉक’ और ‘मिस पर्सनल इंटरव्यू’ शामिल हैं, जो उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस को दर्शाता है.

दीपाली बोकारो के सेक्टर-5 की रहने वाली हैं. उनके पिता मनोज शंकर शर्मा एलआईसी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां सुधा शर्मा गृहिणी हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो से पूरी की और उच्च शिक्षा रांची स्थित संत जेवियर्स कॉलेज से प्राप्त की.

एयर होस्टेस से ब्यूटी क्वीन तक का सफर

करियर की बात करें तो दीपाली ने इंडिगो एयरलाइंस और एयर इंडिया में कार्य करने के बाद अब दुबई में अमीरात एयरलाइंस के साथ इंटरनेशनल केबिन क्रू के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं.

दीपाली ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास को दिया है. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की तैयारी वह पिछले एक वर्ष से कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने ग्रूमिंग क्लासेज लीं और विशेष रूप से रैंप वॉक व इंटरव्यू स्किल्स पर फोकस किया. उनका कहना है कि ब्यूटी पेजेंट की तैयारी दिखने में भले आसान लगे, लेकिन इसके लिए काफी मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है.

प्रेजेंटेशन स्किल्स और झारखंड का प्रतिनिधित्व

उन्होंने आगे कहा कि इंटरव्यू राउंड के लिए देश-दुनिया की घटनाओं पर लगातार नजर रखना पड़ता है, साथ ही एक्सप्रेशन, आत्मविश्वास और प्रेजेंटेशन पर भी लगातार काम करना होता है.

दीपाली अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने और राज्य का नाम रोशन करने का लक्ष्य रखती हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *