Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: चलंत लोक अदालत से अब ग्रामीणों को मिलेगा सुलभ और मुफ्त न्याय

सिमडेगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने गांवों तक न्याय पहुँचाने के लिए ‘जस्टिस ऑन व्हील’ यानी चलंत लोक अदालत शुरू की है.इसका...

सिमडेगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने गांवों तक न्याय पहुँचाने के लिए ‘जस्टिस ऑन व्हील’ यानी चलंत लोक अदालत शुरू की है.इसका शुभारंभ सिमडेगा जिला न्यायालय परिसर से हुआ. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारी हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया.

इस चलंत लोक अदालत का उद्देश्य है कि गांव के लोग अपने गांव के पास ही छोटे-मोटे विवाद सुलझा सकें. यह न्याय पूरी तरह सुलभ और मुफ्त होगा.

न्याय प्रणाली सीधे गांवों तक पहुँचेगी

ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकार और सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. यह खासकर उन लोगों के लिए मददगार है, जो दूर या गरीब होने के कारण कोर्ट तक नहीं जा पाते.

यह वाहन अगले एक महीने तक जिले के अलग-अलग गांवों में जाएगा. लोगों की समस्याएँ सुनी जाएँगी और आवेदन जमा किए जाएँगे. इन आवेदन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजा जाएगा और उनका कानूनी हल किया जाएगा. इस पहल से न्याय सीधे गांवों तक पहुंचेगा और लोगों में कानूनी जागरूकता बढ़ेगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *