Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद: भू-धंसान में तीन की मौत के बाद भारी बवाल, BCCL अधिकारियों पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़

Dhanbad: कोयलांचल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. बीसीसीएल एरिया तीन अंतर्गत गोविंदपुर सोनारडीह ओपी क्षेत्र की...

Dhanbad: कोयलांचल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. बीसीसीएल एरिया तीन अंतर्गत गोविंदपुर सोनारडीह ओपी क्षेत्र की टंडाबाड़ी बस्ती में मंगलवार देर शाम भीषण भू-धंसान की घटना हुई. इस हादसे में कई घर जमींदोज हो गए और मलबे में दबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त है.

ये भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट में सशरीर पेश हुए चतरा SP सुमित अग्रवाल, हैबियस कॉर्पस पर हुई सुनवाई

बीसीसीएल अधिकारियों का घेराव और पथराव

बुधवार दोपहर जब बीसीसीएल के डीटी संजय सिंह और एरिया तीन के जीएम वी विजय कुमार अन्य अधिकारियों के साथ हालात का जायजा लेने टंडाबाड़ी पहुंचे, तो उन्हें ग्रामीणों के प्रचंड गुस्से का सामना करना पड़ा. जैसे ही अधिकारियों की टीम गांव पहुंची, मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि बीसीसीएल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ. भीड़ के बीच फंसे अधिकारियों को बचाने के लिए सीआईएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला.

ये भी पढ़ें : झारखंड के सरकारी कर्मियों के लिए ‘साधना’ सप्ताह: अब iGOT प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन कोर्स करना हुआ अनिवार्य

उग्र ग्रामीणों ने किया पथराव, गाड़ियों के शीशे टूटे

स्थिति तब अनियंत्रित हो गई जब उग्र ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया. इस हमले में बीसीसीएल अधिकारियों की कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए. पत्थरों की चपेट में आने से कुछ अधिकारियों को चोटें भी आई हैं. जान बचाने के लिए अधिकारी मौके से भागते नजर आए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *