महात्मा गांधी हाई स्कूल, चक्रधरपुर में बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Chakardharpur: महात्मा गांधी हाई स्कूल, चक्रधरपुर में गुरुवार को बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों...

Chakardharpur:  महात्मा गांधी हाई स्कूल, चक्रधरपुर में गुरुवार को बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1098 की जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, शोषण, हिंसा या संकट की स्थिति में वे बिना किसी झिझक के 1098 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

इस अवसर पर बच्चों को नशापान एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी गई. साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर सावधानीपूर्वक चलने तथा सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे किसी भी अप्रिय दुर्घटना का शिकार न हों. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स, पश्चिमी सिंहभूम के सचिव राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और जागरूकता समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे.

ALSO READ : चाईबासा में कांग्रेस की बैठक, SIR अभियान को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *