Chakradharpur: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ने बंदगांव प्रखंड के नकटी, पोंगड़ा, कराईकेला, भालूपानी एवं रांगरिंग मतदान केंद्र क्षेत्रों का भ्रमण कर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया.
अधिकारियों को गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बीएलओ से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसे सावधानीपूर्वक भरें, उस पर रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो एवं हस्ताक्षर अंकित कर जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ को जमा करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके.

ALSO READ: पलामू के पांडू प्रखंड में वज्रपात की घटना, पेड़ के नीचे मोबाइल चला रहे तीन युवकों पर गिरी बिजली


