Click Here
Click Here
Click Here

ITBP Constable Bharti 2026: कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

  News Desk: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कॉन्स्टेबल (नाई)...

 

News Desk: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कॉन्स्टेबल (नाई) और कॉन्स्टेबल (धोबी) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. इन पदों पर काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह शानदार अवसर है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

वेतनमान की जानकारी

कॉन्स्टेबल (नाई) और कॉन्स्टेबल (धोबी) पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-3 के तहत वेतन दिया जाएगा. इस पद के लिए सैलरी 19,900 रुपये से शुरू होकर 63,200 रुपये प्रति माह तक निर्धारित है. इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

आयु सीमा और योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही संबंधित ट्रेड में दक्षता या अनुभव भी आवश्यक माना जाएगा.

ITBP Constable Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

कॉन्स्टेबल (नाई) और कॉन्स्टेबल (धोबी) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक खोलें.
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी सावधानी से भरें.
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

रजिस्ट्रेशन फीस की जानकारी

इस भर्ती में ST/SC उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है. वहीं, जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *