Click Here
Click Here
Click Here

रांची : झारखंड की कानून-व्यवस्था पर भाजपा का तीखा वार, प्रतुल शाहदेव ने कहा- ‘झारखंड की हर गली में धूम रहा रहमान डकैत’

Ranchi: झारखंड में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने राज्य की हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता...

Ranchi: झारखंड में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने राज्य की हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे. उन्होंने तीखे शब्दों में कहा- “झारखंड की हर गली में रहमान डकैत घूम रहा है.” इससे साफ है कि अपराधियों का डर आम जनता के बीच गहराता जा रहा है.

ये भी पढ़ें : रांची : कुख्यात अमन श्रीवास्तव की बहन मंजरी की अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट से खारिज

अपराध के डराने वाले आंकड़े

प्रतुल शाहदेव ने बताया कि जनवरी 2020 से जनवरी 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक-
10,113 रेप के मामले
11,000+ अपहरण
9,213 हत्याएं
60,000+ चोरी
करीब 2.8 लाख संज्ञेय अपराध

उन्होंने कहा कि ये आंकड़े दिखाते हैं कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और स्थिति चिंताजनक हो चुकी है.

“सरकार गंभीर नहीं, माफिया हावी”

भाजपा का आरोप है कि सरकार का ध्यान कानून-व्यवस्था सुधारने पर नहीं है. राज्य में बालू, कोयला और लोहा माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे हैं, जो बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं लगता.

हाई कोर्ट की फटकार के बाद भी हालात जस के तस

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय भी कई बार कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को फटकार लगा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस सुधार नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें : प्रमोटी IAS और सचिव रैंक की अधूरी हसरत, जानें क्यों नहीं पहुंच पाते सेक्रेट्री रैंक तक

सजा दिलाने में भी पिछड़ रही पुलिस : प्रतुल

उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस का अपराधियों को सजा दिलाने का रिकॉर्ड कमजोर है, खासकर रेप जैसे गंभीर मामलों में. जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलेगी, अपराध पर रोक लगाना मुश्किल है.

भाजपा की मांग

– जनता का भरोसा दोबारा जीता जाए

– अपराधियों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई हो

– खुफिया तंत्र को मजबूत किया जाए

“सिर्फ संसाधन नहीं, मजबूत इरादा जरूरी”

अंत में प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पुलिस ने संसाधन तो बढ़ाए हैं, लेकिन जरूरत है मजबूत इरादे और सख्त अभियान की. तभी राज्य में कानून-व्यवस्था पटरी पर लौट सकती है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *