Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: शिक्षा के मंदिर में हाई वोल्टेज ड्रामा, आपस में भिड़े शिक्षक और प्रभारी प्राचार्य, DC ने दिए जांच के आदेश

Palamu: मेदिनीनगर स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ‘जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ (जिला स्कूल) में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर के...

Palamu
'जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' (जिला स्कूल)

Palamu: मेदिनीनगर स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ‘जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ (जिला स्कूल) में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर के भीतर ही शिक्षक और प्रभारी प्राचार्य आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी और जोरदार बहस हुई, जिससे स्कूल में हाई वोल्टेज ड्रामे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. शिक्षा के मंदिर में हुई इस अनुशासनहीनता को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए.

विद्यालय में नामांकन को लेकर हुआ विवाद

इस पूरे विवाद की मुख्य वजह विद्यालय में नामांकन (एडमिशन) की प्रक्रिया बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार चर्चा है कि फर्जी तरीके से कुछ छात्रों के नामांकन करने अथवा एडमिशन के नाम पर अवैध रूप से पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते काफी बढ़ गया.
ALSO READ: रांची: परिसीमन में आदिवासी आरक्षित सीटें घटने की आशंका, 30 अगस्त को होगी ‘आदिवासी एकता महारैली

उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश

घटना से आक्रोशित सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर इस मामले की शिकायत पलामू जिले के उपायुक्त से की. शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया है और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *